फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सिविल अस्पताल में आई सर्जन की तैनाती की तैयारी

Sun, 01 Mar 2026 04:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
- जल्द शुरू होंगे आंखों के ऑपरेशन, मरीजों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

रुड़की। सिविल अस्पताल में अब जल्द ही आंखों के ऑपरेशन शुरू होने जा रहे हैं। विभाग ने अस्पताल में आई सर्जन की तैनाती की प्रक्रिया तेज कर दी है। सर्जन की नियुक्ति होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में अभी तक मरीजों की साधारण जांच होती है लेकिन ऑपरेशन के लिए मजबूरन उन्हें निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों के लिए यह स्थिति काफी परेशानी भरी थी। ऑपरेशन के खर्च के कारण कई मरीज समय पर इलाज नहीं करा पा रहे थे। अस्पताल प्रशासन ने विभाग से अस्पताल में आई सर्जन की नियुक्ति की मांग उठाई थी। अब विभाग ने जल्द आई सर्जन की तैनाती का निर्णय लिया है। अस्पताल के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनोज नवानी ने बताया कि सर्जन की नियुक्ति के बाद मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा मिल सकेगी। स्थानीय स्तर पर ही सर्जरी की सुविधा मिलने से समय और धन दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें