फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आते ही राजनीतिक पार्टियां दे रही प्रलोभन

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर/खानपुर। उत्तराखंड किसान मोर्चा की शनिवार को बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि लक्सर गन्ना समिति की ओर से नए किसान सदस्यों को खाद वितरण नहीं की जा रही है। रोजाना नए-नए खाद घोटाले सामने आ रहे हैं। इनमें अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को शेखपुरी गांव में आयोजित उकिमो की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू होते ही राजनीतिक पार्टियां किसानों को नए-नए प्रलोभन देकर बहकाना चाहती हैं, लेकिन किसान बहकावे में नहीं आने वाले हैं। यदि राजनीति पार्टियां वास्तव में किसानों के हित की सोचती हैं तो वे किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दिल्ली में धरने पर बैठें। कहा कि लक्सर गन्ना समिति में रोजाना खाद घोटाले सामने आ रहे हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारियों की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मामलों में कार्रवाई नहीं हुई तो वे गन्ना समिति परिसर में धरना देने को मजबूर होंगे। इस मौके पर संदीप चौधरी, सुधीर चौधरी, दुष्यंत सिंह, सतवीर प्रधान, सुरेश पाल, देवी सिंह, जसवीर सिंह, मनीष, सोनू कुमार, गुरुदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह, अमृतपाल सिंह, दिलबाग सिंह, जॉनी कुमार और रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें