फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क और दस्ताने पहनकर ड्यूटी करेंगे पुलिस के जवान

विज्ञापन
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में मास्क लगाकर काम करते पुलिस कर्मी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
प्रदेश पुलिस के जवान अब मास्क और दस्ताने पहनकर ड्यूटी करेंगे। थानों के अलावा चेक पोस्ट व चेकिंग बैरियरों पर तैनात होने वाले कर्मी मास्क से लैस होंगे। कोरोना वायरस के फैलने की आशंका के बीच पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और बटालियनों के कमांडेंट को एहतियाती कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस से ग्रसित किसी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में उत्तराखंड समेत कई प्रदेशों की सरकारों ने स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी के आदेश जारी कर दिए थे। सामान्य तौर पर भी प्रदेश में आने वाले वाहनों की सीमा पर चेकिंग की जाती है। इसी को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सभी एसएपी देहात एसके सिंह को निर्देश जारी किए हैं। एसपी देहात के निर्देश पर कोतवाली सिविल लाइंस को 70 मास्क व कोतवाली गंगनहर को 75 मास्क व सेनिटाइजर दिए गए है। जो अब ड्यूटी के दौरान मास्क व सेनिटाइजर लगा कर ड्यूटी करेंगे।

रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में मास्क लगाकर काम करते पुलिस कर्मी।- फोटो : ROORKEE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें