फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में चली गोली, एक जख्मी

Thu, 09 Feb 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बुग्गावाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भूमि विवाद में एक व्यक्ति ने दूसरे पर गोली चला दी, जो कमर के नीचे पैर के हिस्से में लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार बुग्गावाला के मजाहिदपुर निवासी बोबी का गांव के ही राहुल  से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार की शाम दोनों में इसी बात को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि इसके बाद राहुल ने बोबी पर तमंचे से गोली चला दी, जो उसके कमर से नीचे पैर के हिस्से में लगी। गोली चलने  से गांव में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल की। इससे पहले परिजनों और अन्य लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। शिकायत आने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी घर से फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें