फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो ट्रक पटाखे किए जब्त

Thu, 08 Sep 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
पुलिस पटाखों का अवैध स्टाक कब्जे में लेती हुई - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पुलिस ने एलआईयू की सूचना पर ब्रह्मपुरी गांव में एक मंदिर परिसर में छापा मारकर दो ट्रक पटाखे जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि ये पटाखे दीपावली पर बिक्री के लिए लाए गए थे और चोरी छिपे मंदिर के एक कमरे में रखे गए थे। ऐसे में मामूली लापरवाही पूरे गांव को आग की चपेट में ले सकती थी। जब्त किए गए पटाखों की कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को एलआईयू को जानकारी मिली कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी गांव के मंदिर में भारी तादाद में पटाखे छिपाकर रखे गए हैं। इसके बाद पुलिस अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया। शाम करीब पांच बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी एसके सिंह के नेतृत्व में ब्रह्मपुरी गांव में मंदिर परिसर में छापा मारा गया। इस दौरान मंदिर के एक कमरे से पटाखों का जखीरा मिल गया।

पुलिस ने जब्त किए गए पटाखों को निकलवाकर वाहनों में लदवाया। लगभग दो ट्रक पटाखे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए। पुलिस के अनुसार फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि पटाखे किसने मंदिर में छिपा कर रखे थे। कार्रवाई को लेकर क्षेत्रवासियों में भी देर शाम तक चरचा होती रही। लोगों का कहना था कि मंदिर में पटाखे रखना खतरे से खाली नहीं था। कभी भी एक चिंगारी पूरे गांव पर आग का कहर बरपा सकती थी। मंदिर को भी क्षति पहुंच सकती थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी एसके सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। इसके बाद केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें