फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: चैंपियन और उमेश के विवाद में पुलिस ने खंगाले 150 कैमरे, 15 से अधिक वीडियो भी कब्जे में लिए

Sun, 02 Feb 2025 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच सोशलमीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ पोस्ट करने को लेकर बड़ा विवाद हो गया था।
विज्ञापन
उमेश शर्मा और प्रण सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश कुमार के विवाद के मामले में पुलिस ने 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर वायरल हुए दोनों के करीब 15 से अधिक वीडियो भी कब्जे में लिए हैं। पुलिस फुटेज और वीडियो के आधार पर दोनों के समर्थकों को चिह्नित कर रही है। साथ ही उनकी लोकेशन भी पूरी तरह तस्दीक कर रही है।

विज्ञापन


पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच सोशलमीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ पोस्ट करने को लेकर बड़ा विवाद हो गया था। इस मामले में 25 जनवरी की रात उमेश कुमार चैंपियन के लंढौरा स्थित महल पर पहुंचे थे और लाइव सोशल मीडिया पर आकर चैंपियन को चेतावनी दी थी। इसके बाद अगले दिन 26 जनवरी की दोपहर बाद चैंपियन उमेश के रुड़की गंगनहर किनारे स्थित कैंप कार्यालय पर पहुंचे थे और ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।

Uttarakhand: प्रणव-उमेश के विवाद में अब राकेश टिकैत की एंट्री, दोनों से मिलकर समझौता कराने में जुटे
विज्ञापन


साथ ही उमेश के समर्थकों के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। पुलिस ने रात को ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही अगले दिन दोनों को रोशनाबाद कोर्ट में पेश किया गया था। वहां से कोर्ट ने चैंपियन को जेल भेज दिया था। उमेश को जमानत मिल गई थी। इस मामले की जांच सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस कर रही है।

इस मामले में पुलिस ने तमाम साक्ष्य जुटा रही है। इसके लिए पुलिस ने 25 से 26 जनवरी के घटनाक्रम की रुड़की में दोनों के कैंप कार्यालय से लेकर लंढौरा और देहरादून तक करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो भी कब्जे में ली है। पुलिस दोनों के आधार पर समर्थकों को चिह्नित कर रही है। इसके बाद पुलिस गिरफ्तारी करेगी।
विज्ञापन


दोनों के समर्थक हुए भूमिगत
पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए दोनों के समर्थक भूमिगत हो गए हैं। पुलिस इनकी जगह-जगह तलाश कर रही है। इसके अलावा इनके संपर्क में रहने वालों पर भी पैनी नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें