फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: श्रीगंगानगर एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iगंगानगर एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला यात्री का हैंडबैग किसी ने चोरी कर लिया। हैंडबैग में नकदी और सोने के टॉप्स सहित अन्य सामान था। महिला की तहरीर पर जीआरपी ने केस दर्ज कर लिया है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी महिला पूजा राठी 10 जनवरी को अपने भाई गौतम के साथ हरिद्वार से सहारनपुर जाने के लिए श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुई थी। ट्रेन जब लक्सर बाईपास मार्ग से गुजर रही थी तब किसी ने उनका हैंडबैग चोरी कर लिया। उन्होंने बैग की तलाश की लेकिन बैग का कहीं पता नहीं लग सका। बताया कि हैंडबैग में सोने के टॉप्स, नकदी, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षिक दस्तावेज आदि सामान था। ट्रेन के सहारनपुर पहुंचने पर उन्होंने जीआरपी को घटना की सूचना दी। सहारनपुर जीआरपी ने उनकी तहरीर पर जीरो एफआईआर दर्ज कर मुकदमा लक्सर जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया। लक्सर जीआरपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें