फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पुलिस ने कर्नाटक से नाबालिग को सकुशल बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नाबालिग को बंगलूरू से सकुशल तलाश लिया। आरोपी महिला बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई थी और उससे भीख मंगवाने व गलत कार्य में धकेलने की साजिश रच रही थी।
विज्ञापन




एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने नाबालिग के अपहरण का खुलासा करते हुए बताया कि यूपी के लखनऊ बकसी का तालाब हाल कलियर निवासी महिला ने 10 अप्रैल को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को पड़ोस में रहने वाली महिला कपड़े दिलाने के बहाने अपने साथ ले गई है और वापस लेकर नहीं लौटी। इसपर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।



मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर सीओ रुड़की के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और फोन नंबरों की लोकेशन ट्रेस की। जांच के दौरान आरोपी महिला की लोकेशन दिल्ली, लखनऊ, मध्यप्रदेश होते हुए अंत में कर्नाटक के बंगलूरु में मिली।
विज्ञापन


पुलिस टीम 16 अप्रैल को कर्नाटक पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल तलाश कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बच्ची को रुड़की से सहारनपुर और फिर दिल्ली ले गई थी। पैसे खत्म होने पर उसने नाबालिग को भीख मांगने के लिए उकसाया और बाद में बंगलूरू ले जाकर बड़े शहर में भीख मंगवाने व गलत काम में लगाने की योजना बनाई थी। पुलिस की तत्परता से एक बड़ी घटना होने से टल गई। नाबालिग को सकुशल वापस मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। एसएसपी ने टीम की सराहना करते हुए पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें