कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शनिवार दोपहर करीब एक बजे क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव का ही रहने वाला एक युवक उनकी सात वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर गांव के खेत में ले गया। वहां आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए रात में ही आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक नीलम को सौंपी है, फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, पुलिस की टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।