फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज पर शहर और देहात में अलर्ट रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद जिले में भी अलर्ट है। यूपी में बवाल की हो रहीं घटनाओं को देखते हुए रुड़की और देहात में भी जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। पुलिस मस्जिदों के आसपास गश्त करती रही। साथ ही लोगों की गतिविधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर रही।
विज्ञापन

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान के विरोध में यूपी के कई जिलों में बवाल की घटनाएं हो रही हैं। यूपी के जिलों में जुमे की नमाज के बाद कई घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं को देखते हुए हरिद्वार जिले में भी पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर रुड़की और देहात क्षेत्र में पुलिस चौकन्नी दिखी। पुलिस की टीमें मस्जिदों के आसपास गश्त करती नजर आईं। साथ ही पुलिस और खुफिया विभाग ने लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी। जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। उधर, खुफिया विभाग की सोशल मीडिया पर भी नजर रही। सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट न डाल दे, इसे लेकर व्हाट्सएप ग्रुपों और फेसबुक पर नजर रखी गई। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अगर किसी ने माहौल खराब किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें