फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का मुकदमा दर्ज, विधवा से जुड़े तार

Wed, 10 Feb 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मलकपुर चुंगी के पास तालाब से शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि परिजनों ने लिखित तहरीर में किसी का नाम नहीं बताया। मगर भगवानपुर क्षेत्र की एक विधवा पर शक जरूर जता चुके हैं। पुलिस ने अलग अलग एंगल से मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर मलकपुर चुंगी के पास तालाब में बीते 31 जनवरी को एक युवक का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने जेब से मिली देहरादून क्लेमेनटाउन के एक फोटो स्टूडियो की पर्ची के आधार पर उसकी शिनाख्त अंबेहटा सहारनपुर निवासी अशोक के रूप में की थी। अशोक क्लेमेनटाउन देहरादून में सैलून चलाता था। परिजनों के मुताबिक शव मिलने से हफ्ते भर पहले से वह लापता चल रहा था। भगवानपुर की एक विधवा महिला से अशोक केे  संबंध होने की जानकारी भी परिजनों ने पुलिस को दी।

मगर वह रुड़की क्यों और कैसे पहुंचा, ये पता नहीं चल पाया है। बहरहाल परिजन शुरू से हत्या का दावा कर रहे हैं। अशोक के भाई बबलू की तरफ से सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी गई। जिसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें