फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दो राज्यों की पुलिस ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ मेला-2026 को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती थाना प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बॉर्डर मीटिंग आयोजित की गई। बैठक के बाद दोनों राज्यों की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने अंतरराज्यीय समन्वय बैठक का आयोजन किया। इस दौरान बताया गया कि कांवड़ मेले के दौरान उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में बड़ी संख्या में शिवभक्तों का आवागमन होता है इसलिए दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर तालमेल बिठाने के लिए रणनीति साझा की जाए। इस दौरान उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारियों ने सामूहिक रूप से कांवड़ मार्ग के अंतर्गत आने वाले संवेदनशील व मुख्य स्थलों का दौरा किया। पुलिस टीमों ने सुंदरपुर, फतेहपुर, गागलहेडी, बड़कला, कालीनदी, मंडावर, खानपुर चौक और इमली रोड का निरीक्षण किया। कांवड़ पटरियों की स्थिति, यातायात डायवर्जन प्लान, सुरक्षा चौकियों की स्थापना और भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें