फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का दावा, महिला के नंबर से नहीं हुई कॉल

Sat, 27 Feb 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस की जांच दो कदम चलकर ठिठक गई है। तहरीर में दिए गए मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मगर पड़ताल में सामने आया है कि महिला के नंबर से कारोबारी के मोबाइल को कोई कॉल ही नहीं हुई। अब कारोबारी ने तहरीर में महिला का मोबाइल नंबर ही क्यों लिखा, इसका माकूल जवाब पुलिस के पास भी नहीं है।
विज्ञापन

शहर में बीटी गंज में कपड़े की दुकान चलाने वाले अभिषेक ने तीन दिन पहले गंगनहर कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें कारोबारी ने बताया था कि उनके मोबाइल पर दो बार अंजान नंबर से कॉल आई है। कॉल करने वाले शख्स ने उनसे 50 हजार की रंगदारी मांगी है। रकम न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। कारोबारी ने तहरीर में उस नंबर का जिक्र किया था। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि मोबाइल नंबर किसी महिला के नाम पर है।
शुक्रवार रात की पुलिस ने महिला को कोतवाली लाकर पूछताछ की। उसके मोबाइल की कुंडली भी खंगाली गई। लेकिन पुलिस का कहना है कि महिला के मोबाइल से कोई कॉल कारोबारी के मोबाइल नंबर से नहीं हुई है। जिस पर महिला को वापस भेज दिया गया। अब सवाल ये उठ रहा है कि कारोबारी ने रंगदारी मांगने में महिला का नंबर ही क्यों दिया। कारोबारी और मोबाइल नंबर के बीच कुछ तो कनेक्शन रहा होगा। बहरहाल महिला के नंबर की छानबीन के बाद अब किसी और एंगल से पड़ताल भी नहीं हो रही है। वहीं कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि महिला के नंबर से कोई कॉल कभी कारोबारी के नंबर पर नहीं हुई है, कारोबारी ने महिला का नंबर क्यों लिखाया। इसकी जानकारी कारोबारी से ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें