फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 लाख की ठगी में दिल्ली पुलिस पहुंची लंढौरा

Tue, 28 Feb 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लंढौरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में दूसरे की जमीन दिखाकर गाधारोणा निवासी एक आरोपी ने एक व्यक्ति से 60 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की ओर से मुकदमा दर्ज करवाने पर मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने आरोपी को दबोचने के लिए गांव में दबिश दी, लेकिन हत्थे नहीं चढ़ पाया। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस टीम बैरंग लौट गई।  
विज्ञापन


दिल्ली से पहुंची क्राइम बांच की टीम ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले गाधारोणा निवासी आरोपी औरंगजेब दिल्ली आया था। वहां उसने एक व्यक्ति को दूसरे की जमीन दिखाकर 60 लाख रुपये हड़प लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया। उसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ पा रहा है। मंगलवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी के गांव गाधारोणा में दबिश दी, लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिला। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने लंढौरा चौकी पुलिस को भी साथ लिया। परिजनों के अनुसार आरोपी औरंगजेब महीनों से घर नहीं आया है। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस टीम बैरंग दिल्ली लौट गई। टीम में एसआई नागेंद्र सिंह, दिनेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें