ईंट-भट्ठों से बाहर ईंट सप्लाई करने वाले ट्रैक्टर चालकों ने पुलिस और एआरटीओ प्रवर्तन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ट्रैक्टर चालकों ने लंढौरा में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
ट्रैक्टर चालकों ने लंढौरा में शनिवार को ट्रक एसोसिएशन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद एएसडीएम रविंद्र बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि उन्हें चार हजार ईंट ढोने की अनुमति है, लेकिन पुलिस और एआरटीओ प्रवर्तन उनके ट्रैक्टर का ओवरलोडिंग में चालान काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान अनिल भगत, कश्मीरा, जौनी चौधरी, आदेश चौधरी, हाजी जावेद, कय्यूम, मंगता, नाजिम, ऋषिपाल, विमल, जोगिंद्र, शहजाद, नासिर, जगपाल, इंतजार, दिलशाद आदि रहे।