फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में जांच में लापरवाही बरतने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कलियर क्षेत्र में हुई लक्सर के दो युवकों की हत्या के मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। एक माह पूर्व एसएसपी ने इसकी जांच कलियर से हटाकर लक्सर भेजी थी। आरोप है कि महीने भर में पुलिस ने पीड़ित, गवाह या आरोपी में से किसी के बयान तक नहीं लिए हैं।
विज्ञापन

तीन सितंबर 2021 को सुबह 9.30 बजे लक्सर के गढ़ी संघीपुर गांव का वाजिद अपने गांव के सलीम पुत्र निसार और आसिफ पुत्र रियाजुल को रुड़की ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। 11 बजे उसने गांव के मुंतजी को फोन कर सलीम व आसिफ के गंगनहर में डूबने की सूचना दी। तलाश के बाद पुलिस ने 17 सितंबर को आसिफ व 26 सितंबर को सलीम का शव गंगनहर से बरामद कर पोस्टमार्टम कराया था। मृतक आसिफ के पिता रियाजुल ने वाजिद पर कलियर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। बाद में पीड़ित के कहने पर पिछले महीने एसएसपी ने इसकी जांच लक्सर कोतवाली को स्थानांतरित कर दी थी। फिलहाल एसएसआई लक्सर इसकी जांच कर रहे हैं। बुधवार को रियाजुल व निसार ने पत्रकार वार्ता कर आरोप लगाया कि लक्सर पुलिस जांच में ढिलाई बरत रही है। आरोप है कि वाजिद उनके बेटे से किसी बात को लेकर रंजिश रखता था। वह पूरी योजना बनाकर उन्हें अपने साथ ले गया था। उसने अपने एक रिश्तेदार व रुड़की की एक युवती को भी बुलाया था। विवेचक को इसकी जानकारी दी गई थी लेकिन महीने भर में पूछताछ करना तो दूर एसएसआई ने पीड़ित पक्ष या गवाहों के बयान भी दर्ज नहीं किए हैं। उधर, एसएसआई मनोज सिरोला का कहना है कि लापरवाही बरतने की बात गलत है। मामले की गंभीरता से विवेचना की जा रही है। साक्ष्य मिलेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें