फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध प्लाटिंग की प्रशासनिक टीम ने की जांच

विज्ञापन
भगवानपुर क्षेत्र के सिसौना में हो रही प्लाटिंग की जांच करते एसडीएम। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर सिसोना के पास पहुंची प्रशासनिक टीम ने प्लॉटिंग की जांच की। इस दौरान प्लॉटिंग कर रहे लोगों में से कोई भी मौके पर नहीं मिला। प्रशासनिक टीम ने वहां मौजूद मुंशी को कॉलोनी के मालिकों को दस्तावेज लेकर कार्यालय पहुंचने के आदेश दिए।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन को कुछ दिन से सिसोना के पास खाली पड़े भूखंड पर प्लॉटिंग की सूचना मिल रही थी। आरोप था कि प्लॉट काटने वाले लोग मानकों के विपरीत काम कर रहे हैं। कॉलोनी में जो प्लॉट काटे जा रहे हैं, उसमें से किसी के भी पूरे दस्तावेज नहीं है। शुुक्रवार को एसडीएम ब्रिजेश कुमार तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कॉलोनी में हो रही प्लॉटिंग का मुआयना किया। उन्होंने आसपास के लोगों से प्लॉट मालिकों के बारे में जानकारी जुटानी चाही, लेकिन मौके पर कोई मौजूद नहीं था।
इस दौरान कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि कृषि भूमि में बिना अनुमति के कॉलोनी काटकर प्लॉटिंग की जा रही है। कॉलोनी में प्लॉट काटने के मानकों को भी पूरा नहीं किया जा रहा है। ऐसे में एसडीएम ने कॉलोनी में प्लॉटिंग का काम देख रहे मुंशी को आदेश दिए कि जल्द से जल्द कॉलोनी मालिकों को सभी दस्तावेजों के साथ कार्यालय में भेजें। एसडीएम ब्रिजेश कुमार तिवारी ने बताया कि कॉलोनी मालिकों को दस्तावेजों के साथ बुलाया है। दस्तावेजों की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

बिना अनुमति किया जा रहा था मिट्टी भराव, पहुंची टीम
शुक्रवार को कुछ लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर बताया कि सिसोना में एक फैक्टरी में मिट्टी भराव चल रहा है जबकि फैक्टरी मालिक ने इसके लिए अनुमति नहीं ली है। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार जसपाल सिंह राणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने फैक्टरी में मिट्टी का भराव होते पाया। कर्मचारियों से पूछने पर पता चला कि मिट्टी भराव की अनुमति नहीं ली गई है। ऐसे में टीम ने मौके पर हुए भराव की नापजोख की। साथ ही टीम वहां भी जांच के लिए जाएगी, जहां से मिट्टी उठाई जा रही थी। नायब तहसीलदार जसपाल सिंह राणा ने बताया कि यदि मिट्टी ग्राम समाज की भूमि से उठाई गई है तो आरोपी पर केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने मामले की जांच कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है। एसडीएम ब्रिजेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस रिपोर्ट को मुख्यालय भेज दिया है। आगे की कार्रवाई वहीं से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें