फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद से आए 15 हजार के जाली नोट पकड़े गए

Fri, 05 Feb 2016 12:31 AM IST
रुड़की/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने 15 हजार, तीन सौ रुपये के जाली नोट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ये रकम देवबंद यूपी से रुड़की के बाजारों में चलाने के लिए भेजी गई थी। बृहस्पतिवार को एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने गंगनहर कोतवाली में मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन


पुलिस के आला अधिकारियों को हाल ही सूचना मिली थी कि कुछ लोग शहर में जाली नोट चला सकते हैं। धरपकड़ के लिए सीओ रुड़की कुलदीप असवाल के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया था। मुखबिर की सूचना पर ग्रीन पार्क कॉलोनी के पास एक संदिग्ध को रोककर पूछताछ की गई। तो आरोपी ने अपना नाम अलीहसन उर्फ कुरबान पुत्र मकसूद निवासी खेड़ा मुगल थाना देवबंद सहारनपुर बताया।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सौ सौ रुपये के 153 जाली नोट बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि देवबंद से मिले 15 हजार तीन सौ रुपये रुड़की में किसी व्यक्ति को दिए जाने थे।
विज्ञापन

पुलिस ने यूपी में आरोपी को जाली नोट देने और उससे रुड़की में नोटों की डिलीवरी लेने वाले की तलाश शुरू कर दी। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार, चेतक सिपाही अकबर अली, विपिन चंद्र, मोहम्मद हाशिम, राहुल धानिक, इतेन्द्र ध्यानी आदि शामिल रहे। एसपी देहात प्रमेन्द्र डोबाल ने भी टीम को शाबाशी दी। खुलासे के दौरान एसएसआई गोविंद कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें