विद्यार्थी कबड्डी के दांव-पेच लगाते हुए
- फोटो : amarujala
युवा कल्याण विभाग की ओर से खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत रुड़की ब्लाक की 14 वर्षीय बालक-बालिकाओं की ट्रायल प्रतियोगिता जीआईसी इंटर कालेज रुड़की में आयोजित की गई। जिसमें दौड़ प्रतियोगिता के अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, कबड्डी, खो-खो, वालीबाल व बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस दौरान बालक व बालिका वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में अंशुल तोमर व आरती रावत प्रथम और 400 मीटर की दौड़ में हर्षित रोड व प्राची प्रथम रहे, 800 मीटर दौड़ में तौहीद व वर्तिका प्रथम रहे। 1500 मीटर दौड़ में दिव्यांशु व शगुन प्रथम रहे। लंबी कूद 25 मीटर में सुमित व अंजली प्रथम रहे। 25 मीटर की ऊंची कूद में शुभम व तनु प्रथम रहे। गोला फेंक में मानु चौधरी व रितिका प्रथम रहे। चक्का फेंक में भारत व लवलीन ने प्रथम रहे। बैडमिंटन में सौरभ व कशिश प्रथम रहे। डबल्स में गौरव, संस्कार व खुशी, संगीता प्रथम रहे। प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतियोगी जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वाईएस सैनी, रीना त्यागी, वसीम, रहुल, बिजेंद्र सिंह, गणेश घपोला, हवील सैनी, मुरसीम अली, वसीम, राहुल,वरद जौसी आदि मौजूद रहे।