यूके स्पोर्ट्स अकादमी लिब्बरहेड़ी के मैदान पर जिलास्तरीय माध्यमिक विद्यालय कबड्डी ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद्र और जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) अभिषेक शुक्ला के देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में भगवानपुर, बहादराबाद, लक्सर, रुड़की, नारसन और खानपुर ब्लॉक के चयनित खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिला खेल समन्वयक गजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राज्यस्तर पर बालक वर्ग की प्रतियोगिता टिहरी और बालिका वर्ग की प्रतियोगिता उत्तरकाशी में आयोजित होगी। अंडर-19 बालिका वर्ग में अक्षिता सैनी, आयुषी, समीक्षा, गरिमा, महिमा, अंजलि, भावना, रिया, राधिका और मुस्कान का चयन हुआ। अंडर-17 बालिका वर्ग में अंजलि, सुहाना, खुशबू, हिमांशी, शिवानी, करीना, जसवीर कौर, परी और अंतिम ने स्थान बनाया।
अंडर-14 बालिका वर्ग में परी, दीक्षा, अरुणा, पायल, आरोही, आरती, वर्तिका, दिव्या, लक्ष्मी और सृष्टि का चयन किया गया। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में अचलेश्वर, सुदीत, आयुष, प्रियांशु, विनय सैनी, जयंत, अर्थव, बसंत और दक्ष चयनित हुए। प्रतियोगिता के दौरान संजीव कुमार, मनजीत राणा, संत कुमार, सुधीर कुमार, महेश सिंह, अरुण कुमार खरे, योगीराज, सुबोध नयन, ऋषि पाल, शालू तोमर सहित खेल प्रेमियों का विशेष सहयोग रहा।