फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रेलवे स्टेशन पर रो रही महिला को जीआरपी ने परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बृहस्पतिवार को ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कर्मियों को एक महिला रोती हुई दिखाई दी। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह घर से नाराज होकर स्टेशन पहुंची है। कर्मियों ने उसे समझाकर विश्वास में लिया और सकुशल जीआरपी चौकी लाए। पूछताछ में महिला की पहचान 20 वर्ष, निवासी नजीबाबाद, बिजनौर के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर उसके जेठ चौकी पहुंचे। जरूरी पूछताछ और सत्यापन के बाद जीआरपी ने महिला को समझाया व परिजनों को भी सख्त हिदायत दी। इसके बाद महिला को सकुशल उनके साथ भेज दिया गया। इस मौके पर सतबीर सिंह, ओमपाल, कीर्तन सिंह, जाहुल हासन, प्रदीप कुमार, शर्मिला और जितेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें