फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नौचंदी जुमेरात पर उमड़ेंगे जायरीन, दरगाह प्रबंधन ने पूरी की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दरगाह साबिर पाक में बृहस्पतिवार को होने वाली नौचंदी जुमेरात जायरीनों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए दरगाह प्रबंधन ने पानी, बिजली, साफ-सफाई और ठहरने सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया है। बुधवार से ही देश के विभिन्न राज्यों से जायरीनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में इस बार भी नौचंदी जुमेरात पर बड़ी संख्या में जायरीनों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दीपावली के बाद से ही कलियर में लगातार भीड़भाड़ बनी हुई है। जायरीनों की आवाजाही बढ़ने से बाजारों में भी रौनक छाई हुई है। दुकानों पर खरीदारी और चहल-पहल का माहौल बना हुआ है। उर्दू कैलेंडर के माह जमादुल आखिर की नौचंदी जुमेरात बृहस्पतिवार को पड़ रही है। इस मौके पर दरगाह साबिर पाक के साथ ही मेला क्षेत्र की अन्य दरगाहों पर भी जायरीन हाजिरी लगाकर दुआएं मांगेंगे।
शुक्रवार को बड़ी नमाज अदा करने के बाद अधिकांश जायरीन अपने घरों के लिए रवाना होंगे। दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी ने बताया कि बाहर से आने वाले जायरीनों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली गई हैं। दरगाह कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है ताकि जायरीनों को ठहरने, पानी और अन्य सुविधाओं को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें