फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: वाहन की चपेट में आने से पेट्रोल पंपकर्मी घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक पेट्रोल पंपकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को रुड़की चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन




शनिवार को लिब्बरहेड़ी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक पेट्रोलपंप का कर्मी 45 वर्षीय लव कुमार उर्फ बबलू सड़क पार कर रहा था कि मुजफ्फरनगर की ओर से तीव्र गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को रुड़की चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायल व्यक्ति के पुत्र शिवा ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर मिली है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें