फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पेट्रोल पंप के मैनेजर ने कैश लॉकर से उड़ाए 9.21 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि जीसीए फिलिंग स्टेशन का मैनेजर पंप के सवा नौ लाख रुपये लेकर फरार हो गया है।
विज्ञापन




पेट्रोल पंप के केयर टेकर महक सिंह ने मंगलवार को तहरीर देकर बताया कि आरोपी अनिल कुमार जून 2025 से पंप पर मैनेजर के पद पर तैनात था। मंगलवार, 10 मार्च 2026 को आरोपी ने बैंक में जमा करने के बहाने कैश लॉकर से 9,21,106 रुपये निकाले थे। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो कर्मचारियों को शक हुआ।

बैक की मंगलौर शाखा में पूछताछ करने पर पता चला कि वहां कोई पैसा जमा ही नहीं किया गया है। आरोपी ने फोन भी लॉकर के पास ही छोड़ दिया था ताकि उसे ट्रैक न किया जा सके। पेट्रोल पंप के मालिक ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो आरोपी की करतूत सामने आई थी। फुटेज में दिखा कि आरोपी अनिल कुमार लॉकर से नकदी निकालकर अपने बैग में भरता दिख रहा था। इसके बाद आरोपी ने बाइक में 500 रुपये का पेट्रोल भी भरवाया था। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें