फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन बाजार और सर्विस मार्ग पर जाम से लोग हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य बाजार और हाईवे के सर्विस मार्ग पर बेतरतीब वाहनों के चलने से लंबी कतार लग गई, जिससे करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। ऐसे में स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य बाजार में अवैध तरीके से ठेलियां खड़ी होती हैं। साथ ही कुछ दुकानदार दुकानों के सामने सड़क पर ही सामान रखकर अतिक्रमण कर रहे हैं। इससे आए दिन जाम लगता है। रविवार को भी रेहड़ी और अतिक्रमण के साथ गलत साइड से वाहनों के आने केे चलते बाजार और सर्विस मार्ग पर लंबा जाम लग गया। देखते ही देखते बाजार में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, सर्विस मार्ग पर भी वाहनों की लाइन लग गई। इस दौरान एक-दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में वाहन चालक आपस में भिड़ गए। जाम न खुलने पर स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ठेलियां हटवाईं और गलत साइड से चलने वाहनों को एक साइड में करवाया। करीब आधे घंटे के बाद जाम खुलवाया गया। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट का कहना है कि वाहनों को गलत दिशा से ले जाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सर्विस मार्ग पर लगने वाली ठेलियां भी हटाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें