फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालोनी में दो साल से जलभराव से परेशान लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर। भगवानपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम रायपुर के पास एक कॉलोनी निवासी ग्रामीणों ने पानी की निकासी को लेकर प्रशासन और जन प्रतिनिधियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं तहसील प्रशासन के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम रायपुर के पास एक कॉलोनी में बरसात और रायपुर गांव के घरों का गंदा पानी भर रहा है। दो साल से कॉलोनीवासी समस्या को लेकर तहसील प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर रहे हैं। वे पानी की निकासी के लिए नाला बनवाने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर लोगों ने सोमवार को तहसील प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉलोनी के लोगों का कहना है कि दो वर्ष से एसडीएम भगवानपुर और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर पानी निकासी कराने के लिए नाला निर्माण कराने की मांग की जा रही है, लेकिन इस समस्या का समाधान करने के लिए दो वर्ष से तहसील प्रशासन और जनप्रतिनिधि टालमटोल करते आ रहे हैं। गंदा पानी गलियों और घरों में घुसने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। तहसीलदार सुशील कुमार सैनी का कहना है कि नाला निर्माण कराने के लिए अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। जल्दी ही समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में अनवर, मंसूर, पूनम नेगी, कुलदीप, रीना, आकिल, चंदा और नजमा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें