फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दो स्थानों से पनीर के नमूने लिए, अनियमितता पर नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में पनीर की गुणवत्ता की जांच के लिए अभियान चलाते हुए दो स्थानों से नमूने एकत्र किए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव ने रहमतपुर, पिरान कलियर स्थित एक पनीर सप्लाई यूनिट का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पता चला कि यहां मेरठ स्थित एफएसएसएआई लाइसेंसधारी इकाई से पैक्ड पनीर की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने पनीर का एक विधिक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया। साथ ही यूनिट में गैर-अनुपालन पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता को नोटिस जारी कर आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तांशीपुर, रुड़की स्थित एक डेयरी इकाई का भी निरीक्षण किया।
यहां से भी पनीर का एक नमूना गुणवत्ता परीक्षण के लिए लिया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार दोनों नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग का निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें