देश में ऑक्सीजन के लिए मची मारामारी के बाद क्षेत्र में लगे ऑक्सीजन प्लांट को 24 घंटे बिजली देने का निर्णय लिया गया है। ऊर्जा निगम ने ऑक्सीजन प्लांट में 24 घंटे चार कर्मचारियों की तैनाती कर दी है जो प्लांट की बिजली पर निगरानी रखने के साथ प्लांट में ही मौजूद रहेंगे।
शनिवार को ऊर्जा निगम के एसडीओ विनीत गुप्ता ने जानकारी दी कि मंगलौर क्षेत्र में गदरजुड्डा के पास ऑक्सीजन प्लांट है। पूरे देश में कोविड-19 के लिए ऑक्सीजन की विशेष आवश्यकता हो रही है। जगह-जगह प्लांट में बिजली की कमी होने से ऑक्सीजन सप्लाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित रखने के लिए विभाग की ओर से चार कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इन कर्मचारियों की ड्यूटी इस उद्देश्य से लगाई गई है कि प्लांट में 24 घंटे बिजली सप्लाई जारी रहे। यह कर्मचारी 24 घंटे बिजली घर व ऑक्सीजन प्लांट में तैनात रहेंगे। किसी भी तरह की दिक्कत को तुरंत ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल करेंगे। चार अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती के बाद ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन की आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं आएगी। ऑक्सीजन को लेकर अफरा तफरी मची हुई है, जिसे लेकर ऊर्जा निगम दे यह कदम उठाया है।