फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामित्व कार्ड लेकर बने अपनी भूमि का हकदार

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार की स्वामित्व योजना के तहत पात्रों को कार्ड वितरित किए गए। रुड़की तहसील में सबसे अधिक 3881 लोगों को कार्ड वितरित किए गए हैं। जबकि भगवानपुर तहसील में 1524 को कार्ड बांटे गए।
विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से स्वामित्व योजना का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत पात्रों को जमीन का मालिकाना हक दिया जा रहा है। इसके लिए पिछले साल सर्वे किया गया था। पंचायत दिवस के मौके पर रुड़की तहसील में अपर उपजिलाधिकारी पूरण सिंह राणा ने रुड़की तहसील में पात्रों को कार्ड वितरित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि वह कोरोना संक्रमण में विशेष ध्यान दें। भारत सरकार की एडवाइजरी का पालन करें। मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं। साथ ही दो गज की दूरी बनाए रखे। वहीं दूसरी ओर रुड़की में सर्वाधिक 3881 लोगों को कार्ड बांटे गए हैं। जबकि हरिद्वार में 2658, भगवानपुर में 1524, लक्सर में 858 पात्रों को कार्ड का वितरण किया गया।
एएसडीएम ने वैक्सीन लगवाने की अपील की
रुड़की। रुड़की के अपर उप जिलाधिकारी पूरण सिंह राणा ने शहर के पार्षद, सभासद, गांव के पूर्व प्रधान, पूर्व ब्लाक प्रमुख आदि का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इसपर उन्होंने अपील की है कि वह अपने क्षेत्र में 45 साल से ऊपर के आयु के सभी व्यक्तियों को वैक्सीन लगवाने का कार्य करें। यदि कोई परेशानी आती है तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं। सभी को मिलकर देश हित में एक टीम के रूप में काम करना है ताकि कोरोना महामारी के संक्रमण से समाज को बजाया जा सके। उन्होंने बताया कि यदि वैक्सीनेशन में किसी तरह की परेशानी आती है तो वह उसको दूर करेंगे।
विज्ञापन

लक्सर में 858 लोगों को वितरित किए कार्ड
लक्सर। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर तहसील क्षेत्र के नौ गांव के 858 लोगों को स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए। अब ये ग्रामीण जरूरत पड़ने पर बैंकों से ऋण भी ले सकेंगे। अभी तक तहसील क्षेत्र के अनेक गांवों के ग्रामीण ऐसे थे, जिनके पास उनकी आवासीय भूमि का मालिकाना हक नहीं था। इसके चलते वह बैंक आदि से ऋण नहीं ले सकते थे। ऐसे लोगों को उनकी जमीन का मालिकाना हक देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पिछले दिनों प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना शुरू की गई थी। इसके तहत तहसील क्षेत्र में भी इसका सर्वे चल रहा था। शनिवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर ऐसे 858 लोगों को उनकी संपत्ति के कार्ड दिए गए। एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इस दौरान हिरणा खेड़ी गांव से आए राजेंद्र, लाल सिंह, करण पाल, सतपाल व मंतलेश को उनकी प्रॉपर्टी संबंधित कार्ड दिए गए हैं। इसके अलावा चिड़ियापुर, रायपुर, बाकरपुर, शेरपुर बेला, बादशाहपुर, ब्रह्मपुर, निहंदपुर व नरोजपुर गांव के ग्रामीणों को हल्का लेखपाल व कानूनगो कार्ड देंगे। एसडीएम ने बताया कि अभी आगरा में जरूरत पड़ने पर इस प्रॉपर्टी कार्ड को बैंक आदि जगह पर गिरवी रख ऋण आदि लेकर अपनी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे।
फोटो समाचार:
किसानों को वितरित किए स्वामित्व कार्ड
भगवानपुर। तहसील में राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर छह गांवों के किसानों को स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए। शनिवार को तहसील में तहसीलदार सुशील कुमार सैनी ने किसानों को स्वामित्व कार्ड वितरित किए। इस दौरान तहसीलदार सुशील कुमार सैनी ने बताया की छह गांव के ग्रामीणों को सोमवार तक 1524 स्वामित्व कार्ड वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया शनिवार को क्षेत्र के ग्राम डाडली, मोहितपुर, सुनहेटी, आलाहपुर, नागल गावों में 312 किसानों को स्वामित्व कार्ड वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कार्ड वितरण के लिए प्रशासन की टीम लगाई गई है। टीम को सोमवार तक सभी कार्ड वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें