फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने गांवों में जाकर मुस्लिम धर्मगुरुओं से की बातचीत

विज्ञापन
भगवानपुर स्थित एक मस्जिद में लोगों की बैठक लेते एसडीएम व पुलिस । - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
माह-ए-रमजान में लॉकडाउन का पूरी तरह पालन कराने के उद्देश्य से इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों में मुस्लिम धर्म गुरुओं और संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया। साथ ही उनसे कहा कि लोगों से घर में रहकर की इबादत करने की अपील करें। इस दौरान धर्म गुरुओं ने पुलिस-प्रशासन को पूरा सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी अजय शाह ने मोहम्मदपुर पांडा, मेहवड़ खुर्द, कोटा मुरादनगर, दरियापुर इमलीखेड़ा सहित करीब 16 गांवों के मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत नागरिकों और धर्म गुरुओं के साथ लाउडस्पीकर के माध्यम से उद्घोषणा की। सभी धर्मगुरुओं से अपील की गई है कि ऐसे माहौल में रमजान सभी सावधानियां बरतते हुए मनाया जाए। चौकी प्रभारी अजय शाह ने सभी से अपील की कि मुस्लिम समुदाय के सभी लोग कार्यक्रम घरों में ही रहकर करें। उन्होंने कहा कि इस महीने में होने वाली सामूहिक इबादत कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत संभव नहीं है। लोग घरों में रहकर ही शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए इबादत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें