फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रेहड़ी वाले नहीं कर सकेंगे लॉकडाउन का उल्लंघन

विज्ञापन
रुड़की स्थित नगर निगम के पास सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए ठेली वालों के लिए चूने से घेरा बनवाती म? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
लॉकडाउन में दोपहर एक बजे तक खरीदारी की छूट के दौरान भीड़भाड़ से निजात नहीं मिल पा रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत रेहड़ी पर फल और सब्जी बेचने वालों के कारण हो रही है। आए दिन पुलिस लाठियां भांजकर लोगों को लॉकडाउन का पालन कराने में पसीना बहा रही है। इसके लिए नगर निगम ने नई पहल कर निश्चित दूरी पर चूने के चौकोर घेरे बना दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्य नगर आयुक्त नूपुर वर्मा की पहल पर सिविल लाइंस और कलियर बस अड्डे के आसपास खड़ी होने वाली ठेलियों के लिए चूने से कुछ दूरी पर घेरे बनाए गए। नगर निगम और कलियर बस अड्डे के पास ठेली संचालक ठेलियों को आपस में मिलाकर खड़े कर देते थे, इनसे ग्राहकों की भीड़ एकत्रित होने से शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ रही थीं। प्रशासन और नगर निगम की ओर से कई बार ठेली संचालकों को शारीरिक दूरी का पालन करने को कहा गया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। मुख्य नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए ठेलियों के खड़े होने की जगह तय की गई है। इसके लिए चूने से चौकोर घेरे भी बनाए गए। उन्होंने बताया कि शहर के अन्य वार्डों में भी ठेलियों के खड़े होने के लिए इसी तरह घेरे बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें