फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दिल्ली में होने वाली रैली के लिए आयोजन समिति का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में रुड़की क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शामिल होने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की की जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के कैंप कार्यालय पर तैयारी बैठक आयोजित की गई जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में रैली प्रभारी सचिन गुप्ता, पर्यवेक्षक हेमेंद्र चौधरी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सर्वसम्मति से एक आयोजन समिति का गठन किया गया।



ये रैली से संबंधित सभी व्यवस्थाओं एवं समन्वय की जिम्मेदारी संभालेगी। पूर्व राज्य मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने स्तर पर सहयोग करते हुए अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचना चाहिए। रैली प्रभारी सचिन गुप्ता ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्यकर्ता सुबह 7:00 बजे प्रस्थान करेंगे जिससे रैली स्थल पर समय से पहुंचना सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन


वहीं प्रणय प्रताप सिंह ने सुझाव दिया कि जल्द ही एक बड़ी बैठक आयोजित कर सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी। राजकुमार सैनी और विकास त्यागी सहित अन्य वक्ताओं ने भी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर रैली को सफल बनाएं और संगठन की ताकत दिखाएं।



बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुल्किराज सैनी, डॉ. हरविंदर सिंह, प्रधान मीर हसन, अजय चौधरी, सलीम खान, हाजी नौशाद अहमद, मोहित त्यागी, एसपी सिंह राणा, सुशील कश्यप, नीरज सैनी, संजय गुड्डू, लवी त्यागी, राव रिजवान अहमद, विनोद कुमार, विजयपाल सिंह, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें