फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन ठीक करने गई टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
मंगलौर में विद्युत लाइन ठीक करने गए कर्मचारियों का विरोध कर रहे लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
मंगलौर। खेतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को ठीक करने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने खेतों के ऊपर से गुजर रही लाइन को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलौर के मोहल्ला पठानपुरा निवासी एक व्यक्ति का लंढौरा मार्ग के पास खेत है, जिसमें लंबे समय से उसके ट्यूबवेल के लिए बिजली का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। विद्युत लाइन लंढौरा मार्ग से लेकर उसके खेत तक पहुंचती है। बीच में कुछ ग्रामीणों के खेत भी हैं। कुछ समय से उसके खेत में जाने वाली लाइन का एक फेस का तार खराब था, जिसको ठीक कराने के लिए उसने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को शिकायत की थी। शनिवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारी जब विद्युत लाइन ठीक करने पहुंचे तो वहां कुछ ग्रामीण पहुंच गए और विद्युत लाइन ठीक करने की बजाय लाइन को खेतों के ऊपर से हटाने की बात कही। इसे लेकर हंगामा हो गया और कर्मचारियों ने सूचना अवर अभियंता सौरभ भाटी को दी। अवर अभियंता ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विरोध कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद लाइन सही की गई। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों को समझाकर लाइन को सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें