फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शिवालिक नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का किया विरोध

Sat, 04 Jul 2026 04:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- बिना पूर्व सूचना और सहमति के पुराने मीटर हटा स्मार्ट मीटर लगाने का आरोप
विज्ञापन

सिडकुल। शिवालिक नगर में शनिवार सुबह ऊर्जा निगम की ओर से स्मार्ट मीटर लगाए जाने का स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने विरोध किया। विभाग की टीम पुलिस बल के साथ क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची लेकिन लोगों ने विरोध जताते हुए कार्य रुकवा दिया। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि बिना पूर्व सूचना और सहमति के पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि किसी भी उपभोक्ता के घर जबरन स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जाना चाहिए। यदि कोई अपनी इच्छा से स्मार्ट मीटर लगवाना चाहता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन विरोध के बावजूद विभाग लोगों पर इसे थोपने का प्रयास कर रहा है। शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने कहा कि सुबह दुकानें खुलने से पहले ही ऊर्जा निगम के अधिकारी पुलिस बल के साथ दुकानों और मकानों पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि बिना व्यापारियों से राय लिए पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जाने लगे, जिसका व्यापारियों ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि विभाग को पहले उपभोक्ताओं और व्यापारियों से संवाद करना चाहिए, उसके बाद ही कोई कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान अरुण चौहान, विवेक गुप्ता, रिंकू चौरसिया, सतेंद्र चौधरी, धीरेन्द्र चौधरी, शिवेश गुप्ता, सुदीप जैन, हिमांशु माहेश्वरी, विजय अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें