हरिद्वार के चौधरी चरण सिंह घाट (वीआईपी) पर आयोजित किसान संगठन के सम्मेलन में शुक्रवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। ये भी पढे़ं...Uttarakhand: क्यूआर कोड स्कैन करके सीधे परीक्षा केंद्र की मिलेगी लोकेशन, UKPSC ने तैयार किया सिस्टम किसान समस्याओं पर चर्चा करने के बजाय मंच पर महिला कलाकार गाने पर प्रस्तुति देती नजर आई। जिस पर संगठन के पदाधिकारियों ने जमकर पैसे उड़ाए। घटना को लेकर गंगा सभा ने आपत्ति जताई। मामले को लेकर अब विवाद गहराता नजर आ रहा है।