फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा देने पहुंचे केवल 16 छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




छापुर स्थित राजकीय स्व. सुरेंद्र राकेश आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए दो केंद्रों पर हुई परीक्षा में 16 ही विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। 34 से ज्यादा बच्चे गैरहाजिर रहे।



शनिवार को रुड़की के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज और भगवानपुर कस्बे के आरएनआई इंटर कॉलेज में राजकीय स्व. सुरेन्द्र राकेश आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। वहां रुड़की स्थित स्थित परीक्षा केंद्र में पंजीकृत 24 बच्चों में से आठ बच्चे पहुंचे। वहीं भगवानपुर स्थित केंद्र में पंजीकृत 26 छात्रों में से भी केवल आठ छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापक डॉ. अशोक शर्मा के निर्देशन में परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया गया। इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी अशोक सैनी, परीक्षा सह प्रभारी राजीव सैनी, परीक्षा सह प्रभारी आलोक कंडवाल, सचिन सैनी, अनिता सैनी, ऋषि पाल सिंह, राजेश आर्य, नवीन शरण निश्चल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें