फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: डेबिट कार्ड छीनकर भाग रहा एक युवक दबोचा, दूसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iरविवार को ढंडेरा में एक एटीएम से डेबिट कार्ड छीनकर भाग थे दोनों
विज्ञापन

I

Iएटीएम में रुपये निकाल रहे दो भाइयों से दो युवक डेबिट कार्ड छीनकर भागने लगे। इस पर दोनों भाइयों ने शोर मचा दिया और एक युवक को लोगों की मदद से पकड़ लिया। जबकि उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।I
विज्ञापन

Iसिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गोलभट्टा मिलापनगर निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की दोपहर वह अपने भाई के साथ ढंडेरा स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने गया था। इस दौरान एटीएम के बाहर दो युवक खड़े मिले। उन्होंने जैसे ही उन्होंने कार्ड मशीन में लगाया और पासवर्ड डाला तो एक युवक अंदर आ गया। आरोप लगाया कि युवक ने उन्हें पासवर्ड देख लिया था। इस बीच युवक उन से बातचीत करने लगा। साथ ही मौका पाकर हाथ से कार्ड छीन लिया और भाग गया। युवक का दूसरा साथी एटीएम के बाहर बाइक पर खड़ा था। दोनों भाइयों ने शोर मचाते हुए लोगों की मदद से एक युवक को पकड़ लिया। जबकि बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके साथी की भी तलाश की जा रही है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें