फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लावारिस कुत्तों के हमले से एक महिला की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लावारिस कुत्तों ने खेत में गेहूं बीनने गई बुजुर्ग महिला को बुरी तरह नोंच डाला जिससे उसकी मौत हो गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक दो अन्य महिलाएं भी कुत्तों के हमले से घायल थीं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पाड़ली गुर्जर गांव के खेत में शनिवार को एक महिला गेहूं की बाली बीनने गई थी। उसके साथ कुछ और महिलाएं भी थीं। अचानक कुत्तों के झुंड ने महिलाओं पर हमला कर दिया। इसमें दो तीन महिलाएं किसी तरह बचकर भाग निकलीं। 70 साल की बुजुर्ग महिला को कुत्तों ने बुरी तरह नोंच डाला। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहां मौजूद चौकीदार ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। किसी तरह कुत्तों को भगाया और इसके बाद पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत ने बताया कि मृत महिला की जेब से 50 रुपये मिले हैं। महिला कहां से खेत में गेहूं बीनने के लिए आई थी। इसका पता नहीं चला है। महिला का शव शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें