फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के बंटवारे के मामले को लेकर झगड़ा कर रहे चार लोगों कर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठरदेवा हुन निवासी लक्ष्मी चंद व दूसरे पक्ष के सुरेंद्र आदि में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। रविवार को दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। लोगों ने मामले से जानकारी पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने और उल्टा झगड़े पर ही उतारू रहे।
विज्ञापन




झगड़े का मामला बेकाबू होते देख पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के नाम लक्ष्मीचंद, सुरेंद्र, अरविंद निवासी लाठरदेवा हुन व देशराज निवासी नागल जिला सहारनपुर बताया है। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें