फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: एक चालक लापता, रोडवेज में लावारिस हुई बस

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के डिपो में एक अनुबंधित बस लावारिस हो गई है। चालक एक माह से लापता है। मालिक भी बस की सुध नहीं ले रहा है। बताया जा रहा है कि बस से टायर भी गायब हो गए हैं। रोजाना डिपो को भी 15 हजार का नुकसान हो रहा है क्योंकि बस का दिल्ली रूट पर संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


रुड़की डिपो में निगम की 20 और अनुबंधित बसों की संख्या 15 है जो खाटूश्याम, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अंबाला, कोटद्वार, हल्द्वानी, ऋषिकेश, देहरादून व दिल्ली नियमित अपडाउन करती है। एक बस एक महीने से डिपो में लावारिस खड़ी है जिसकी कोई सुध नहीं ले रहा है।



एक महीने से बस का संचालन नहीं होने से रोजाना 15 हजार का रोडवेज को भी नुकसान हो रहा है। सहायक महाप्रबंधक अमिता सैनी ने बताया कि यूके 08 पीए 2085 नंबर की बस करीब एक महीने से नहीं चल रही है। बस का चालक भी बिना सूचना दिए वाहन को डिपो परिसर में खड़ा कर चला गया है। मुख्यालय को इसकी सूचना भेज दी गई है। प्राथमिक जानकारी में पता चला कि चालक और बस मालिक के बीच कुछ विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


रोजाना पांच हजार का चढ़ रहा जुर्माना

परिवहन निगम के नियम मुताबिक यदि कोई अनुबंधित बस का चालक बिना सूचना दिए रूट पर नहीं चल रहा है तो मालिक पर रोजाना पांच हजार का जुर्माना लगाया जाता है ताकि निगम अपनी भरपाई कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें