फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: स्मैक तस्करी करते दुकान का नौकर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर के साथ मिलकर जूते की दुकान पर काम करने वाला नौकर शहर में स्मैक का धंधा कर रहा था। पुलिस ने सोमवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर 10 ग्राम स्मैक, डिजिटल तराजू और एक फोन बरामद किया है। फरार हिस्ट्रीशीटर की संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।सोमवार रात गंगनहर कोतवाली पुलिस की टीम आजाद नगर चौक के पास से गुजर रही थी। इसके बाद पुलिस एक स्कूल के ग्राउंड पर पहुंची। वहां रात में 19 साल का युवक पुलिस को देखकर भागा। वह अपनी जेब से कुछ फेंकता हुआ दिखा। संदिग्ध गतिविधि होने पर पुलिस ने पीछा करके अल्तमस निवासी शेखपुरी कोतवाली गंगनहर को पकड़ा। उसने बताया कि वह बीटीगंज में एक फुटवियर की दुकान पर नौकरी करता है और अपने हिस्ट्रीशीटर साथी बकासुर निवासी शेखपुरी से स्मैक खरीदकर लोगों को बेचता है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि अल्तमश और बकासुर निवासी शेखपुरी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अल्तमश की गिरफ्तारी हो चुकी है। बकासुर की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें