फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दूसरे दिन 19 लोगों को लावारिस कुत्तों ने किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की और देहात क्षेत्र में लावारिस कुत्तों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को भी कुत्तों ने 19 लोगों पर हमला करके घायल कर दिया। यह लोग बड़ी संख्या में एंटी रेबीज लगाने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान इंजेक्शन कक्ष में लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन




रुड़की और देहात में रोजाना लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। लावारिस कुत्ते राहगीरों और घर के बाहर खड़े लोगों पर हमला कर रहे हैं। वहीं स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों पर भी हमला कर लहूलुहान कर रहे हैं। पिछले दिनों कलियर में लावारिस कुत्तों ने सात बच्चों पर हमला कर दिया था। शुक्रवार को लावारिस कुत्तों ने रुड़की और देहात में 56 लोगों पर हमला करके लहूलुहान कर दिया था।

ऐसे में सिविल अस्पताल में रोजाना एंटी रेबीज लगवाने के लिए लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को भी सिविल अस्पताल में 19 नए मामले ऐसे सामने हैं जिन्हें कुत्तों ने काटकर लहूलुहान कर दिया। यह लोग एंटी रेबीज लगाने के लिए घंटों तक इंतजार करते रहे। वहीं, लोगों ने लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। उधर, सिविल अस्पताल के सहायक निदेशक एवं सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि कुत्तों के हमलों को देखते हुए एंटी रेबीज की डिमांड मुख्यालय भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें