टोडा कल्याणपुर में वाल्मीकि बस्ती में सफाईकर्मी के घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इससे सारा सामान जलकर खराब हो गया। शनिवार सुबह आईआईटी कर्मचारी मलखान सिंह के घर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग पूरे घर में फैल गई। आग लगती देख परिवार के लोगों ने शोर मचाया और घर से बाहर निकलकर जान बचाई। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। सूचना मिलते ही रुड़की से दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं, खानपुर विधायक की पत्नी सोनिया शर्मा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर आर्थिक सहायता करने का आश्वासन दिया।