I एक ग्रामीण ने युवक पर शादीशुदा होने के बाद भी खुद को अविवाहित बताते हुए अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और युवक के परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने युवती के प्रेमी के परिवार के सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।I
Iकोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि लक्सर निवासी एक युवक ने खुद को अविवाहित बताकर उनकी बेटी से संबंध बना लिए। वह विवाहित है और उसका एक बेटा भी है। आरोप लगाया कि युवक ने बेटी को बहला फुसलाकर उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाई। उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उससे पांच लाख के गहने, नकदी भी ऐंठ ली थी। आरोप लगाया कि अप्रैल 2024 में पीड़िता की शिकायत पर कस्बा चौकी पुलिस ने युवक को बुलाया था। वहां डर के कारण युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।
I
I
I
Iबताया कि युवक का परिवार इस घटना का जिम्मेदार उनकी बेटी को मानता है और अक्सर उसे प्रताड़ित करता है। आरोप लगाया कि 16 सितंबर को वह रेलवे रोड से होते हुए घर जा रहे थे। रास्ते में युवक के परिजनों ने उनसे मारपीट कर जातिसूचक शब्द कहे। उन्होंने केस दर्ज कराने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। अब कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर महेंद्र धीमान, संदीप धीमान, निशांत, विकास, अनमोल व दीपक व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।I