त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर रेलवे काठगोदाम से चलने वाली दो गरीबरथ ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ा रहा है। दोनों ट्रेनों में 2-2 कोच बढ़ाए जाएंगे।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि आगामी दिनों में ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने को लेकर मुरादाबाद मंडल मंे संचालित होने वाली गाड़ी संख्या 12207 - 08 जम्मूतवी - काठगोदाम - जम्मूतवी गरीबरथ एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12209 - 10 काठगोदाम - कानपुर सेंट्रल - काठगोदाम गरीबरथ एक्सप्रेस ट्रेनों में 2 - 2 अतिरिक्त वातानुकूलित 3 टीयर इकनाॅमी श्रेणी कोच स्थायी रूप से जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जम्मूतवी - काठगोदाम गरीबरथ में 13 और 15 सितंबर व काठगोदाम - कानपुर सेंट्रल गरीबरथ में 14 व 15 सितंबर से कोच की संख्या बढ़ाई जाएगी।