फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पति-पत्नी के साथ घर में ही रह सकेगी %वो%

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के पास पति-पत्नी और ‘वो’ का एक मामला पहुंचा। पुलिस के सामने प्रेमिका और पत्नी ने एक ही घर में रहने पर सहमति जताई है। इसे लेकर पुलिस असमंजस की स्थिति में है। बहरहाल पुलिस ने युवक, उसकी पत्नी और प्रेमिका को समझाकर घर भेज दिया है। साथ ही आपस में मामला सुलझाने की बात कही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कालोनी निवासी एक युवक का शादी के बाद एक युवती से प्रेम संबंध हो गया। पत्नी को शक हुआ तो उसने एक दिन घर से निकलने पर पति का पीछा किया। उसने पति को प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। इसे लेकर पति-पत्नी और प्रेमिका में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि तीनों पुलिस के पास पहुंचे। पत्नी ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। इस पर युवक अपनी प्रेमिका के साथ रहने लगा। इस बीच पत्नी का मन बदल गया और वह पति की प्रेमिका के घर पहुंच गई। उसने प्रेमिका से बातचीत की और दोनों ने आपस में मामला सुलझा लिया। अब युवक की पत्नी और प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि उनकी एक साथ घर में रहने की सहमति बन गई है। प्रेमिका ने बताया कि उसके प्रेमी की इच्छा पर निर्भर है कि वह घर पर दोनों को एक साथ रखता है या फिर सप्ताह में कितने दिन दोनों के साथ रहने के लिए तय करता है। इस आलम में पुलिस ने तीनों को आपस में सहमति से समझौता करने की सलाह दी है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी दीप कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तीनों की एक साथ रहने की सहमति बनी है तो वह रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें