फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉफी, सूजी और आटे के नौ सैंपल फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाकर लिए गए सैंपलों में अब तक टॉफी, सूजी और आटे के नौ सैंपल फेल हुए हैं। विभाग ने सभी को दोबारा सैंपलों की जांच के लिए नोटिस भेजकर समय दिया है। निर्धारित समय में भी सैंपल की दोबारा जांच के लिए आवेदन नहीं करने पर इनपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पिछले हफ्ते फूड कमिश्नर के निर्देश पर हरिद्वार में खाद्य पदार्थों की निर्माण यूनिटों पर छापा मारने के लिए एक टीम का गठन किया गया था। टीम का नेतृत्व राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला रुद्रपुर के उपायुक्त राजेंद्र सिंह कठैत ने किया था। इनके नेतृत्व में टीम ने हरिद्वार में विशेष अभियान चलाकर छापे मारे थे। इस दौरान टीम ने हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र में खाद्य पदार्थों का निर्माण कर रही कंपनियों में छापे मारकर 42 सैंपल लिए थे। इन सैंपलों में टॉफी, सूजी, आटा, रिफाइंड, तेज, सोयाबीन तेल, हल्दी पावडर, मिर्च पाउडर आदि के सैंपल शामिल थे। सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए थे। अब तक सैंपलों की रिपोर्ट आने में ही कई-कई महीने लग जाते थे। विभाग के अनुसार इस बार पहली बार एक सप्ताह में ही सैंपलों की रिपोर्ट आनी शुरू हो गई है।
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट में नौ खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल आए हैं। इसमें रुड़की के सलेमपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र से लिए गए टॉफी, सूजी, आटा के सैंपल फेल हुए हैं। बहादराबाद से मिर्च पाउडर, हल्दी, रिफाइंड, सरसों तेल, हरिद्वार क्षेत्र से रिफाइंड आदि के सैंपल फेल पाए गए हैं। संबंधित कंपनी को एक माह का नोटिस जारी किया गया है। इस दौरान यदि वह चाहता है तो अपने सैंपल की दोबारा जांच करवाने के लिए आवेदन कर सकता है। निर्धारित समय में आवेदन नहीं करने पर संबंधित के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें