फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: उद्घाटन मैच में एनजीए ऋषिकेश की टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी, पीरपुरा के मैदान पर अंडर-19 उत्तराखंड राज्यस्तरीय स्कूली टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए बालक और बालिका वर्ग की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच आशु पब्लिक स्कूल और एनजीए ऋषिकेश के बीच खेला गया जहां एक रोमांचक मुकाबले में एनजीए ऋषिकेश की टीम ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन




शनिवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि और समाजसेवी जुल्फिकार ठेकेदार ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी के निदेशक अवतार सिंह और उत्तराखंड टेनिस बॉल एसोसिएशन के सचिव अमजद उस्मानी ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।



एसोसिएशन के सचिव अमजद उस्मानी ने जानकारी दी कि इस राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी, आरएमपी क्लब, शिव ग्लोबल स्कूल एकेडमी, वामिक क्रिकेट क्लब और आशु पब्लिक स्कूल समेत कई प्रमुख टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस दौरान शाहनूर, वसीम, अब्दुल रहमान, मनोज कटारिया और सीमांत बिष्ट समेत खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने आयोजकों की सराहना करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें