फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: क्रय-विक्रय सहकारी समिति चुनाव में भाजपा का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रय-विक्रय सहकारी समिति की प्रबंधन समिति के चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। चुनाव में भाजपा का दबदबा देखने को मिला जहां संदीप अध्यक्ष और पारुल को उपाध्यक्ष समेत सभी पदों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन




चुनाव अधिकारी देवेन्द्र सिंह की देखरेख में संपन्न हुई प्रक्रिया में संदीप को समिति का अध्यक्ष और पारुल कुमार को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। 14 संचालकों वाले इस बोर्ड में अन्य पदों पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कब्जा जमाया। जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि के रूप में चिंता देवी, बबली देवी, विनोद कुमार और सुशील राठी निर्वाचित हुए।

वहीं जिला सहकारी संघ प्रतिनिधि के लिए सुभाष, मंसूर, सुखवीर और विशाखा को चुना गया। इसके अलावा, सुशील राठी को राज्य सहकारी संघ देहरादून के लिए प्रतिनिधि बनाया गया। साथ ही थोक केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के सभी पदों पर भी निर्विरोध चयन प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव के दौरान भाजपा की एकजुटता साफ नजर आई।
विज्ञापन




इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, वरिष्ठ नेता सुशील राठी, सुभाष वर्मा, विजेंद्र चेयरमैन, अवनीश चेयरमैन, हरेंद्र चेयरमैन, विनोद चेयरमैन समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपनी जीत को संगठन की जीत करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें