फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये साल के स्वागत में जश्न, मस्ती और धमाल

Sat, 31 Dec 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टिक-टिक करती घड़ी की सुई रात जैसे ही 12 पर पहुंची। वैसे ही शहर नए साल के जश्न, मस्ती और धमाल में डूब गया। आसमान आतिशबाजी से रंगीन हो गया। होटलों और रेस्तरां सहित जगह-जगह आयोजित पार्टियों में लोगों ने एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी। म्यूजिक के साथ डांस और खाने-पीने का दौर देर रात तक चलता रहा। खासतौर पर युवाओं ने नए साल पर जमकर मस्ती की।

वर्ष-2017 के आगमन में शहर शाम से ही रंगीन नजर आने लगा था। होटलों-रेस्टोरेंट आदि में खास तैयारियां की गई थी। कालोनियों के लोगों ने जगह-जगह मैदानों में टैंट, म्यूजिक और खाने-पीने का आयोजन किया गया था। रात सात बजे के बाद से कार्यक्रमों में डीजे की धुनों पर युवाओं ने थिरकना शुरू कर दिया। लोग कार्यक्रम स्थलों पर नए साल के इंतजार में डटे रहे। जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर पहुंची तो पूरा माहौल जश्न में डूब गया। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। आतिशबाजी छोड़कर नए साल का स्वागत किया। इस दौरान खाने-पीने का दौर देर तक चलता रहा।  
विज्ञापन


होटलों में खास इंतजाम ने बढ़ाई रौनक
नये साल के जश्न के लिए होटलों की ओर से किए गए खास इंतजाम ने नए साल की रौनक बढ़ाई। इस दौरान होटलों में खास तरह की लाईटिंग की व्यवस्था की गई थी। डीजे के साथ डांस फ्लोर, लाइव सिंगिंग आदि के भी खास इंतजाम किए गए थे। खाने-पीने के मैन्यू की सूची में इजाफा किया गया था। स्वीट डिश से लेकर आइसक्रीम आदि के सभी इंतजाम किए गए थे। बच्चों और बड़ों के लिए गेम्स का आयोजन किया गया। साथ ही जीतने पर पुरस्कार भी दिए गए। होटलों में नए साल पर जश्न में शामिल होने के लिए विशेष पैकेज तैयार किए गए थे। जिसके तहत खाने पर 15 प्रतिशत, कमरे बुक कराने पर 25-30 प्रतिशत तक की छूट दी गई थी। होटल ब्लू सफायर में कपल्स के लिए कमरे बुक कराने पर छूट दी गई थी। साथ ही खाने आदि पर भी डिस्कांउट दिया गया। होटल रतन रेजेंसी में भी नये साल पर दरों में छूट की गई। दीप रेजीडेंसी में लाइव सिंगिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। साथ ही कई तरह के आफर भी दिए गए थे।

मस्ती पर नोटबंदी का भी असर
नये साल को लोगों ने अपने-अपने ढंग से मनाया लेकिन, नोटबंदी के चलते होटलों में नए साल की मस्ती में अंतर जरूर आया। अधिकतर होटलों में इस बार नए साल के बुकिंग को लेकर मारामारी नहीं रही। हालांकि, पॉश इलाके में स्थित कुछ होटलों ने औसत से अधिक कारोबार किया।
विज्ञापन


होटलों ने लिया पेटीएम का सहारा
नोटबंदी के चलते होटलों के कारोबार पर असर पड़ा है। जिसके चलते होटलों ने कैशलेस व्यवस्था का सहारा लिया। सिविल लाइंस स्थित होटल प्रकाश में बड़ी संख्या में लोगों ने पीटीएम और स्वाइप मशीन के जरिए नए साल का जश्न मनाया। वहीं होटल पालेरिश सहित कई अन्य होटलों ने भी कैशलेस पेमेंट का सहारा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें